
भागलपुर। जिले के सदर क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त बीएलओ के रूप में कार्यरत कुछ शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 22 बीएलओ का एक दिन का वेतन/मानदेय स्थगित किया गया है, जबकि दो शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोका गया है।
स्थगित वेतन/मानदेय की सूची:
- चंदन कुमार और देवयानी कुमारी का वेतन अगले आदेश तक पूरी तरह स्थगित कर दिया गया है।
- वहीं अनिता कुमारी, कुमारी शैलजा सिंह, राजीव रंजन सिंह, विधुवैनी रेणुगंधा, राजेश कुमार राय, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, बंदना कुमारी, पवन कुमार, एमए परवेज सहित अन्य बीएलओ का 10 जुलाई का एक दिन का वेतन/मानदेय रोका गया है।
यह कार्रवाई एसडीओ की अनुशंसा पर की गई है, जिन्होंने क्षेत्र में लापरवाही की पुष्टि की थी। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राजकुमार शर्मा के निर्देश पर यह आदेश एसएसए स्थापना इकाई द्वारा जारी किया गया।
प्रशासन सख्त, मतदाता पुनरीक्षण में कोताही बर्दाश्त नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही अथवा अनुपस्थिति पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। संबंधित बीएलओ से जवाब तलब किए जा सकते हैं और आगे की कार्रवाई में सेवा शर्तों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही भी हो सकती है।


