आहर में डूबने से 4 छात्रों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत, परिजनों को 4-4 लाख की सहायता का निर्देश

पटना, 22 जुलाई 2025 –मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मलपा गांव में आहर में नहाने के दौरान डूबने से चार छात्रों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने मृतक छात्रों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि अविलंब प्रदान करने का निर्देश दिया है।

साथ ही, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुःखद घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बढ़ी हलचल, परिजनों से मिले एसपी राज; परिवार बोला— अब न्याय में धोखा नहीं चाहिए

    Share Add as a preferred…

    आकाशदीप की शादी में पवन सिंह का जलवा, गीत-संगीत और शाही इंतजाम के बीच यादगार बना समारोह

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *