सहकार से समृद्धि की ओर: भागलपुर में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने की समीक्षा बैठक

भागलपुर | 21 जुलाई 2025: राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार, 20 जुलाई को सर्किट हाउस भागलपुर में सहकारी समितियों, व्यापार मंडलों, पैक्स के अध्यक्षों और किसानों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करना और “सहकार से समृद्धि” की दिशा में बिहार को अग्रसर करना है।

किसानों के हित में पारदर्शिता और विस्तार

मंत्री ने कहा कि रैयत और गैर-रैयत सभी कृषकों को पैक्स से जोड़ने का अभियान जारी है, ताकि वे सहकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठा सकें। उन्होंने पारदर्शिता को विभाग की प्राथमिकता बताया।

फसल सहायता योजना और अधिप्राप्ति आंकड़े

  • रबी 2023–24:
    • रबी 2023 में 472, और रबी 2024 में 33,344 किसानों के आवेदन सत्यापित कर भेजे गए।
  • खरीफ 2023–24:
    • खरीफ 2023 में 32,182 और खरीफ 2024 में 4,140 आवेदन सत्यापित कर विभाग को भेजे गए।
  • धान अधिप्राप्ति (2024-25):
    • लक्ष्य: 50,731 मी. टन
    • प्राप्त: 42,196.38 मी. टन (6,698 किसानों से)
    • भुगतान: सभी किसानों को समय पर भुगतान
    • सीएमआर आपूर्ति: 26,727 मी. टन (20 जुलाई तक)
  • गेहूं अधिप्राप्ति:
    • 14 किसानों से 7.30 मी. टन गेहूं की अधिप्राप्ति, आपूर्ति पूर्ण

दलहन व तिलहन अधिप्राप्ति

  • 5 व्यापार मंडल चयन की प्रक्रिया जारी
  • चना: ₹5,650/क्विंटल
  • मसूर: ₹8,700/क्विंटल
  • सरसों: ₹6,950/क्विंटल
  • अधिप्राप्ति शुरू: 25 जून से

प्रमुख सहकारी समितियों की स्थापना

  • किसान उत्पादन सहकारी समिति: 12 प्रखंडों में गठित
  • सब्जी उत्पादक सहकारी समिति: 15 प्रखंडों में गठन पूर्ण, शेष में प्रक्रिया जारी
  • शहद उत्पादक सहकारी समिति: 12 प्रखंडों में कार्यरत
  • दुग्ध सहकारी समिति: ‘सुधा’ के माध्यम से किसानों को विपणन की सुविधा

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और अन्य सुविधाएं

  • 75 पैक्स में CSC स्थापित
  • उपलब्ध सेवाएँ: 300+ सेवाएं जैसे जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, बिजली बिल, रेलवे टिकट, धान अधिप्राप्ति आवेदन आदि
  • गोदाम निर्माण की व्यवस्था, पंचायत स्तर पर ग्राहक सेवा केंद्र की स्थापना

रोजगार व स्वावलंबन की दिशा में प्रयास

  • JLG ग्रुप, ‘संदेश दीदी’ जैसी महिलाओं को बैंक से वित्तीय सहायता
  • बुनकर, मत्स्यपालक, मधुमक्खी पालकों के लिए सहकारी संगठन
  • सरकार स्वयं सब्जी खरीदेगी ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके
  • हर घर से कम-से-कम एक सदस्य को सहकारी समिति से जोड़ने का लक्ष्य

बैठक का समापन

अंत में सहकारिता मंत्री ने भागलपुर प्रमंडल के संयुक्त निबंधकों, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रबंध निदेशक (भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक) सहित सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया और बैठक समाप्त की।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *