पीरपैंती के सीओ की खटारा जीप का ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला

खटारा जीप का ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे सीओ मनोहर कुमार

भागलपुर | 20 जुलाई 2025: पीरपैंती के अंचलाधिकारी (सीओ) मनोहर कुमार शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दियारा क्षेत्र से लौटते समय उनकी सरकारी जीप का ब्रेक अचानक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन को रोका, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

दियारा क्षेत्र का ले रहे थे जायजा

सीओ मनोहर कुमार कटाव प्रभावित रानी दियारा, टपुआ व एकचारी दियारा का जायजा लेकर लौट रहे थे। खवासपुर के आगे बढ़ते ही जीप में तकनीकी खराबी आने लगी और अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वाहन में जलने जैसी महक भी आने लगी थी। उन्होंने बताया कि गाड़ी पहले से ही जर्जर स्थिति में थी और जाते समय भी इसमें कुछ गड़बड़ी महसूस हुई थी।

वाहन की स्थिति बेहद खराब

सीओ ने बताया, “गाड़ी पूरी तरह खराब हो चुकी है। जाते समय लगा था कि मामूली दिक्कत है, लेकिन लौटते समय ब्रेक फेल हो गया। गाड़ी में जलने की महक भी आ रही थी।” किसी तरह वाहन को सही कराकर वे अंचल कार्यालय लौटे।

जलस्तर बढ़ा, लेकिन कटाव अभी नहीं तेज

मनोहर कुमार ने यह भी बताया कि दियारा क्षेत्रों में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, हालांकि फिलहाल कटाव की रफ्तार तेज नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर निगरानी रखे हुए है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *