चिराग पासवान की ‘नव संकल्प महासभा’ से चुनावी हुंकार: बिहार फर्स्ट विजन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान

मुंगेर (20 जुलाई 2025): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित नव संकल्प महासभा के दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान किया। उन्होंने मंच से स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन के साथ मैदान में उतरेगी।

चिराग पासवान ने अपने भाषण में कहा कि, “बिहार को अब तक वह विकास नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे। शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर राज्य लगातार पिछड़ता चला गया और इसकी सबसे बड़ी वजह रही विफल राजनीतिक नेतृत्व।”

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का संकल्प है कि बिहार के युवाओं को रोजगार और शिक्षा के लिए अपने घर-परिवार से दूर नहीं जाना पड़े। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी प्राथमिकता है — स्थानीय विकास, युवाओं के लिए अवसर और सुरक्षित बिहार।

साजिशों का किया खुलासा, बोले – बम से उड़ाने की योजना बन रही है

चिराग ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। उन्होंने कहा –

“मेरे खिलाफ लगातार षड्यंत्र किए गए। परिवार को तोड़ने की कोशिश हुई, पार्टी को कमजोर करने की कोशिश हुई। अब मुझे बम से उड़ाने की साजिश चल रही है। लेकिन मैं न झुका, न डरा। डरता हूँ तो सिर्फ ऊपर वाले से।”

चिराग पासवान के इस संबोधन ने साफ कर दिया कि एलजेपी (रामविलास) आगामी चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी, और ‘बिहार फर्स्ट’ को एक मजबूत जनआंदोलन में बदलने का प्रयास करेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *