बिहार SIR 2025: अब तक 95.92% मतदाता सूची में शामिल, शेष 6 दिन में 32 लाख मतदाताओं तक पहुँचने का लक्ष्य

पटना/नई दिल्ली, 19 जुलाई।बिहार में विशेष संवीक्षण अभियान (Special Intensive Revision – SIR) के अंतर्गत मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में जबरदस्त प्रगति दर्ज की गई है। अब तक 95.92% पात्र मतदाताओं को ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जा चुका है, जबकि शेष लगभग 32.23 लाख मतदाताओं तक पहुँचने के लिए मात्र 6 दिन का समय बचा है।

निर्वाचन आयोग का उद्देश्य स्पष्ट है: “हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करना।” इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है।

अब तक की प्रमुख प्रगति (24 जून 2025 तक के आँकड़े)

  • कुल मतदाता: 7,89,69,844
  • प्राप्त एन्यूमरेशन फॉर्म्स: 7,15,82,007 (90.64%)
  • डिजिटाइज्ड फॉर्म्स: 6,96,93,844 (88.25%)
  • पता नहीं चल सके मतदाता: 41,64,814 (5.27%), इनमें से:
    • संभावित मृतक: 14,29,354 (1.81%)
    • स्थायी रूप से स्थानांतरित: 19,74,246 (2.5%)
    • एक से अधिक स्थानों पर दर्ज: 7,50,213 (0.95%)
    • अज्ञात: 11,000 (0.01%)
  • अब तक कवर किए गए कुल मतदाता: 7,57,46,821 (95.92%)
  • बाकी बचे मतदाता: 32,23,023 (4.08%)

लगभग 7 लाख कार्यबल जुटा अभियान में

इस महाअभियान में 1 लाख बीएलओ (BLOs), 4 लाख स्वयंसेवक, और 1.5 लाख बीएलए (BLA) शामिल हैं। ये सभी जिला स्तर पर नामांकित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। बीएलओ तीन से अधिक बार घर-घर जाकर संपर्क कर चुके हैं और अब एक और दौर शुरू किया गया है ताकि शेष मतदाताओं तक पहुँचा जा सके।

शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर

राज्य के सभी 261 नगरीय निकायों के 5,683 वार्डों में शेष शहरी मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु विशेष शिविर लगाए गए हैं। इसके साथ ही बिहार से बाहर अस्थायी रूप से गए मतदाताओं को अखबारों व अन्य माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।

01 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट सूची, 30 अगस्त तक दावा-आपत्ति का समय

ECI के निर्देशानुसार, 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। अगर किसी पात्र मतदाता का नाम छूट जाता है, गलत नाम जुड़ जाता है या कोई अन्य त्रुटि होती है, तो 30 अगस्त 2025 तक दावा या आपत्ति दर्ज कर उसे ठीक कराया जा सकता है। यह प्रक्रिया मतदाता, राजनीतिक दल, या उनके द्वारा नियुक्त बीएलए के माध्यम से पूरी की जा सकती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *