RTPS सेवा निष्पादन में भागलपुर अव्वल, जून 2025 में पूरे बिहार में पहला स्थान

आवेदनों के 99.99% निष्पादन के साथ भागलपुर ने फिर कायम की मिसाल

भागलपुर, 18 जुलाई 2025।बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (RTPS) के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में भागलपुर जिला ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जून 2025 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर जिलों की रैंकिंग RTPS की ServicePlus (serviceonline.bihar.gov.in) एवं अधिकार (rtps.bihar.gov.in) एप्लिकेशन से संबंधित सेवा निष्पादन आँकड़ों के आधार पर तय की जाती है। इसके अतिरिक्त बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (bpsm.bihar.gov.in) के साप्ताहिक प्रतिवेदनों में अपील और दंड संबंधित रिपोर्ट को भी शामिल किया गया।

भागलपुर जिले ने 1 जनवरी 2022 से जून 2025 तक के कार्यकाल में कुल 52,85,960 आवेदनों में से 52,83,163 का निष्पादन करते हुए 99.95% निष्पादन दर प्राप्त की। इसके आधार पर जिले को 9.995 अंक प्राप्त हुए।

वहीं केवल जून 2025 के महीने में, भागलपुर में 1,35,971 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1,35,969 आवेदनों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रकार 99.99% निष्पादन दर के साथ जिले ने पूर्ण 10 अंक अर्जित करते हुए पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रशासनिक पारदर्शिता, सेवा की दक्षता और समयबद्ध निष्पादन के क्षेत्र में यह उपलब्धि भागलपुर के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। यह रैंकिंग न केवल प्रशासनिक तत्परता को दर्शाती है, बल्कि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल भी पेश करती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    कोसी में इस साल का सबसे अधिक जलप्रवाह, अलर्ट जारी; तटबंधों पर बढ़ा दबाव

    Share Add as a preferred…

    श्राद्ध भोज खाने के बाद 150 से अधिक लोग बीमार, दाल में मरी छिपकली मिलने से मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *