आज भागलपुर पहुंचेंगे तुषार गांधी, सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर करेंगे संवाद

भागलपुर, 18 जुलाई। महात्मा गांधी के प्रपौत्र और सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी शुक्रवार को भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। उनकी यह यात्रा सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित है। आयोजकों के अनुसार, वे अपने कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बिहपुर में एक सभा को संबोधित कर करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1 बजे तुषार गांधी का आगमन जीरोमाइल, भागलपुर में होगा। भागलपुर पहुंचने के साथ ही वे जिले के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रीय नायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे, जिससे स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश दिया जाएगा।

इसके उपरांत वे तिलकामांझी, जबारीपुर स्थित विवाह भवन में प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और गांधीवादी मूल्यों पर चर्चा होगी।

इस मौके पर हुसैनाबाद के प्रसिद्ध मूर्तिकार संजीव कुमार शर्मा तुषार गांधी को महात्मा गांधी की एक विशेष प्रतिमा भेंट करेंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं के बीच गांधीवादी विचारधारा के पुनर्प्रसार का माध्यम बनेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *