प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर हमला: “ये लोग कलम वाले नहीं, कट्टा वाले हैं”

सुपौल |15 जुलाई 2025: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के हालिया “सूत्र” वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सुपौल के छातापुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा उनके संस्कार और बैकग्राउंड को दर्शाती है। इनसे इससे बेहतर की उम्मीद करना व्यर्थ है। ये लोग कलम वाले नहीं, कट्टा वाले हैं।”

प्रशांत किशोर ने कहा कि, “तेजस्वी यादव के पिताजी के शासनकाल में बिहार को कट्टा बनाने वाला प्रदेश कहा जाता था। अगर यही लोग फिर से सत्ता में आए तो बिहार दोबारा अपराध, अपहरण और लूटमार के रास्ते पर चला जाएगा।”

नीतीश सरकार पर भी साधा निशाना

क़ानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री अब अचेत अवस्था में हैं। सरकार उनके इर्द-गिर्द के कुछ भ्रष्ट अफसरों और नेताओं द्वारा चलाई जा रही है। जब तक बिहार को सक्षम नेतृत्व नहीं मिलेगा, तब तक हालात सुधरने की कोई उम्मीद नहीं है।”

उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब जन सुराज को विकल्प के रूप में देख रही है, क्योंकि मौजूदा सत्ताधारी और विपक्ष दोनों ही जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *