
पटना/गया | गया जिले के कोसडिहरा गांव (मगध मेडिकल थाना क्षेत्र) में सोमवार को आहर में नहाने के दौरान तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने इसे बेहद दुखद और पीड़ादायक घटना बताते हुए मृतक छात्रों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवारों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान हो।


