श्रावण मास की पहली सोमवारी पर जिछो में भव्य साड़ी वितरण और कलश यात्रा, भाजपा नेता हुए शामिल

भागलपुर, 14 जुलाई 2025:श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के अवसर पर भागलपुर जिले के जिछो गांव में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया और विशाल कलश यात्रा निकाली गई। आयोजन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक समाजसेवी और भाजपा नेता दीपक सिंह थे। उनके साथ पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विनीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शाह सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। साड़ी वितरण कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं की भारी भागीदारी देखी गई, जिसे सामाजिक समरसता और महिलाओं के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।

कलश यात्रा में उमड़ा महिला शक्ति का सैलाब
अगले दिन जिछो दुर्गा स्थान से आरंभ हुई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर गंगा तट तक पहुंचीं और पवित्र जल भरकर जिछो महादेव स्थान में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।

महिला सशक्तिकरण और एकता का संदेश
कार्यक्रम के संयोजक मनजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वाह नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहयोग और सामूहिक एकता का संदेश देना भी है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं, महिला मंडलों और सामाजिक संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *