मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूट, सीसीटीवी में कैद हुए अपराधियों के चेहरे

भागलपुर, 13 जुलाई 2025।शहर के सबसे शांत और प्रतिष्ठित इलाकों में गिने जाने वाले ज्योति विहार कॉलोनी में शनिवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन लूट ली। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें अपराधियों के चेहरे साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।

घटना की पूरी तस्वीर

घटना सुबह करीब 6 बजे की है। महिला रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। तभी पीछे से एक तेज़ रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। उनमें से एक ने महिला को हथियार दिखाकर डराया, और दूसरे ने झपट्टा मारकर गले से चेन लूट ली। इससे पहले कि महिला शोर मचाती, आरोपी भाग निकले।

घटना के बाद कॉलोनी में रहने वाले लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। फुटेज में तीनों अपराधियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, जिसे आधार बनाकर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है

स्थानीय लोगों में डर और नाराज़गी

घटना के बाद कॉलोनीवासियों में गंभीर नाराज़गी देखी गई। एक बुजुर्ग निवासी ने कहा—

“अब तो सुबह की सैर भी डरावना हो गया है। पहले यह इलाका बहुत शांत था, अब लूटपाट आम बात हो गई है। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए।”

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा

सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था

इस घटना ने एक बार फिर भागलपुर शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही लूट, चोरी और छिनतई की घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठा रही हैं। आम लोग अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

कॉलोनीवासियों की मांग

ज्योति विहार कॉलोनी के निवासियों ने सुबह और रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर गश्ती होती, तो इस तरह की घटना रोकी जा सकती थी।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां को प्रताड़ित करने का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने मासूम की कर दी हत्या

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *