श्रावणी मेला: श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रेलवे ने कसी कमर, सुल्तानगंज स्टेशन पर 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधा

भागलपुर, 13 जुलाई 2025।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र तट से कांवरियों का सैलाब बाबाधाम की ओर प्रस्थान कर चुका है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।

शनिवार को मालदा रेल मंडल के एडीआरएम शिव कुमार सुल्तानगंज स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे पूरी तरह सतर्क है।

24 घंटे चिकित्सीय सुविधा

सुल्तानगंज स्टेशन पर 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिल सके। रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, रोशनी और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

रेलवे का दावा: सब व्यवस्था चाक-चौबंद

निरीक्षण के दौरान एडीआरएम शिव कुमार ने कहा—

“श्रावणी मेला के दौरान रेलवे पूरी चौकसी के साथ काम कर रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर जरूरी इंतजाम किए गए हैं।”

रेलवे की इस तत्परता को देखकर स्थानीय लोग और कांवरिया संतुष्ट नजर आए। सुल्तानगंज स्टेशन श्रावणी मेले में एक प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट है, जहाँ हर दिन हज़ारों की संख्या में कांवरिए उतरते हैं और आगे की यात्रा शुरू करते हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: पशु अस्पताल के चपरासी के घर मिला करोड़ों का साम्राज्य, 34 प्लॉट और महिंद्रा थार समेत अकूत संपत्ति बरामद

    Share Add as a preferred…

    देश के सबसे चर्चित NEET पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़, CBI ने संजीव मुखिया को दी राहत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *