महागठबंधन पर भाजपा का हमला, कहा– बिहार बंद पूरी तरह फेल, जनता ने किया रिजेक्ट

भागलपुर, 09 जुलाई 2025:बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को भाजपा ने पूरी तरह असफल करार दिया है। भाजपा भागलपुर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि महागठबंधन विकास विरोधी दलों का अवसरवादी गठजोड़ है, जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा,

“बिहार बंद को आम लोगों का समर्थन नहीं मिला। भागलपुर की जनता ने इस नौटंकी को पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया।”

संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू की गई यह नौटंकी अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी, क्योंकि जनता इनकी सच्चाई पहचान चुकी है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने कहा,
“भाजपा जब तक है, तब तक बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे। राज्य तुष्टिकरण, अराजकता और घुसपैठ की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, कानून और संविधान के रास्ते पर चलेगा।”

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह बंटू ने कहा कि भारत के नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा,
“चुनाव आयोग ने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक अधिकार दे रखे हैं, जिससे जरूरतमंद नागरिक बिना पूर्ण दस्तावेज़ों के भी प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकें।”

भाजपा नेताओं ने साफ किया कि वे हर स्तर पर लोकतंत्र और पारदर्शिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम फैलाने का विरोध करते रहेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *