बिहार बंद के बीच वैशाली में RJD नेता केदार यादव का विरोध प्रदर्शन बना तमाशा, सड़क पर सोए, भैंस भी बांधी

बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का असर राज्यभर में देखा जा रहा है। इसी कड़ी में वैशाली के भगवानपुर में राजद नेता केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनएच को पूरी तरह से जाम कर दिया। टायर जलाकर सड़क पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया, जिससे लंबा जाम लग गया।

हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान केदार यादव का नया “ड्रामा” सुर्खियों में आ गया। उन्होंने सड़क पर चादर और तकिया बिछाकर आराम से लेटने का नाटकीय प्रदर्शन किया। यही नहीं, उन्होंने सड़क पर भैंस बांधकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना था कि विधानसभा चुनाव पुराने वोटर लिस्ट के आधार पर कराए जाने चाहिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग को “भाजपा का एजेंट” बताते हुए उसके रवैये को अलोकतांत्रिक करार दिया।

पहले भी कर चुके हैं ऐसे प्रदर्शन
यह पहली बार नहीं है जब केदार यादव अपने अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले वे तेजस्वी यादव की लंबी उम्र की कामना के लिए सड़क पर भगवान की पूजा करते नजर आए थे। उन्होंने तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ फूल, फल और मिठाई चढ़ाकर विधिवत पूजा की थी और इसका वीडियो भी शूट करवाया था।

लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया
उनके इस प्रदर्शन को लेकर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ इसे जनता का ध्यान भटकाने वाला “पब्लिसिटी स्टंट” बता रहे हैं, तो कुछ इसे लोकतांत्रिक विरोध का रंगीन रूप मान रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    ललमटिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनेंगी, HUDCO के साथ 1 लाख करोड़ के समझौते से शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *