गया: बार बालाओं संग डांस करते वीडियो के वायरल होने पर एससी-एसटी थाना प्रभारी निलंबित

गया। जिले के एससी-एसटी थाना प्रभारी मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के बाद की गई है, जिसमें वे एक निजी पार्टी में बार बालाओं के साथ मंच पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो 3 जुलाई का है। वीडियो में थानाध्यक्ष एक बर्थडे पार्टी के दौरान मंच पर चढ़कर नाचते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया।

हालांकि, ‘Voice of Bihar’ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस महकमे की गरिमा और आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की गई है। संबंधित वरीय अधिकारियों द्वारा जांच की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *