औचक निरीक्षण में कलेक्ट्रेट के 81 कर्मचारी मिले गायब, डीएम ने लिया एक्शन, 1 दिन की सैलरी कटी

पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 81 कर्मचारी दिन के 10:40 बजे तक कार्यालय में नहीं आए थे। डीएम ने इन सभी कर्मचारियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए उन्हें शो कॉज जारी कर दिया है।

डीएम से मिलने आने वाले लोगों की अक्सर शिकायत रहती थी कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारी कार्यालय में देर से आते हैं या कभी-कभी कार्यालय ही नहीं आते। जिसके कारण उन्हें कामकाज में परेशानी होती है। आम लोगों की शिकायत को देखते हुए बुधवार की सुबह जिलाधिकारी अपने दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर के लगभग सभी कार्यालय का औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया।

इस दौरान अधिकांश शाखाओं में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखा में कल 301 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिसमें दिन के 10:40 बजे तक 81 कर्मचारी ऐसे थे जो कार्यालय नहीं पहुंचे थे। डीएम ने न सिर्फ इनके एक दिन के वतन भुगतान पर रोक लगा दी बल्कि अनुपस्थित रहे सभी कर्मचारियों से जवाब-तलब भी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं आने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई भी होगी।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *