जन सुराज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक पटना में सम्पन्न, 4-5 चरणों में होंगे प्रत्याशी घोषित, घोषणापत्र समिति का गठन

पटना, जुलाई 2025।जन सुराज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक आज पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

चरणबद्ध तरीके से होगी प्रत्याशियों की घोषणा

समिति ने निर्णय लिया कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा 4 से 5 चरणों में की जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर पार्टी जल्द ही 40 आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

घोषणापत्र समिति का गठन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत चौधरी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति के अन्य सदस्य पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष से विमर्श के बाद तय किए जाएंगे।

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विशेष ध्यान

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर चिंता जाहिर की और निर्णय लिया कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही इस विषय पर चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा।

बैठक में प्रमुख नेता रहे उपस्थित

इस अहम बैठक में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष वाई बी गिरी, जनरल कृष्णा सिंह, आर सी पी सिंह, पूर्व विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी, विधान पार्षद अफाक अहमद, कार्यकारी समिति सदस्य विनीता विजय, राकेश कुमार मिश्रा, घोषणापत्र समिति अध्यक्ष बसंत कुमार चौधरी, चुनाव अभियान समिति संयोजक किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, महासचिव सुभाष सिंह कुशवाहा, सरवर अली, मुख्यालय संयोजक एन के मंडल, ललनजी, विनोद चौधरी, ए. के. द्विवेदी, युवा अध्यक्ष डॉ. कुमार शांतनु, जितेंद्र मिश्रा, आर एन सिंह सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    पाटलिपुत्र स्टेशन पर रातभर चला बवाल, परीक्षा देने जा रहे छात्रों का हंगामा बना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती

    Share Add as a preferred…

    नालंदा में संतोष डॉन के खिलाफ बड़ा एक्शन, STF-EOU और पुलिस की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *