गोपाल खेमका हत्याकांड का पर्दाफाश: शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड बिल्डर अशोक साह गिरफ्तार

पटना। बिहार के प्रसिद्ध उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी शूटर उमेश यादव उर्फ विजय और मास्टरमाइंड अशोक साह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अशोक साह पेशे से बिल्डर है और उसी ने इस हत्या की साजिश रची थी।

सुपारी देकर करवाई गई हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अशोक साह ने उमेश यादव को साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी देकर खेमका की हत्या करवाई थी। अब तक की जांच में चार और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पटना सिटी से पकड़ा गया शूटर

शूटर उमेश यादव को पटना सिटी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई, जो घटना के समय का था। आरोपी के पास से एक बाइक बरामद की गई है। वहीं, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना के समय पहने कपड़े, प्रयुक्त स्कूटी, पिस्टल और करीब तीन लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी

पूछताछ के बाद देर रात एसटीएफ और एसआईटी की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की और वहां से दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। एक अन्य टीम बेउर जेल भी पहुंची है, जहां से भी पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों की निगरानी में चल रही जांच

रेंज आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। संभावना है कि पुलिस मंगलवार को पूरे हत्याकांड का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

इस तरह अंजाम दी गई थी हत्या

गौरतलब है कि गोपाल खेमका की हत्या शुक्रवार रात 11:30 बजे उनके निवास के बाहर उस समय की गई, जब वे बांकीपुर क्लब से लौटे थे और गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। स्कूटी पर पहले से मौजूद शूटर ने उनके सिर में गोली मारी और जेपी गोलंबर होते हुए जेपी सेतु की ओर फरार हो गया था। घटना के बाद एक संदिग्ध को मौके से पकड़ा गया, जिससे पूछताछ जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे में भोजपुर का लाल दानिश आलम शहीद, इकलौते बेटे की शहादत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    Share Add as a preferred…

    दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर सस्पेंस खत्म! उपेंद्र कुशवाहा बोले- पूरा कार्यकाल करेंगे, पद पर कोई खतरा नहीं

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *