पूर्णिया नरसंहार: जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, तेजस्वी यादव बोले – बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त

पटना/पूर्णिया, 8 जुलाई – बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे राज्य में आक्रोश है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और “डीके टैक्स” के कारण अराजकता अपने चरम पर है।

तेजस्वी यादव का आरोप: ‘डीके टैक्स’ से फैला अराजकता का माहौल

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,
“पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाकर मार दिया गया। डीके टैक्स के कारण बिहार में अराजकता चरम पर है। डीजीपी और मुख्य सचिव बेबस हैं। राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।”
गौरतलब है कि तेजस्वी हाल के महीनों से “डीके टैक्स” शब्द का प्रयोग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसका आशय किससे है।

‘भ्रष्ट भूंजा पार्टी मस्त, पुलिस पस्त’ – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने राज्य में हाल में हुई अन्य घटनाओं का हवाला देते हुए कहा,
“परसों सिवान में तीन लोगों की नरसंहार में मौत हुई। बीते दिनों बक्सर और भोजपुर में भी तीन-तीन लोगों की हत्याएं हुईं। अपराधी सतर्क हैं और मुख्यमंत्री अचेत। भ्रष्ट भूंजा पार्टी मस्त है और पुलिस पस्त। डीके की मौज है, क्योंकि वही असल बॉस है।”

CPI-ML ने भी की निंदा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रदेश सचिव कुणाल ने पूर्णिया की घटना को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि यह कानून-व्यवस्था की पूरी विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजग सरकार में दलितों और गरीबों के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं।

क्या है मामला?

रविवार देर रात पूर्णिया जिले के एक गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जादू-टोना करने के संदेह में कथित रूप से मारकर उनके शवों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जांच जारी, इलाके में तनाव

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है। पुलिस और प्रशासन ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच तेज कर दी गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    NEET पेपर लीक के नाम पर करोड़ों की ठगी! मुजफ्फरपुर में फर्जी प्रश्नपत्र बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    हाजीपुर में फिल्मी अंदाज में वारदात, धुआं निकलने का बहाना बनाकर बदमाशों ने बैग किया पार; 50 से ज्यादा किन्नरों का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *