गया: सम्राट चौधरी ने लालू यादव को बताया चोर, कहा – “बिहार की राजनीति का गब्बर है लालू”

गया, 7 जुलाई 2025: गया जिले के मानपुर में आयोजित सम्राट अशोक सम्मान समारोह के मंच से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें बिहार की राजनीति का “गब्बर” और “चोर” करार दिया। समारोह का आयोजन कुशवाहा समाज को संगठित करने और उनके सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर किया गया था।

“लालू राज में कानून नहीं, भय का था बोलबाला”

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “लालू यादव के शासनकाल में अपराध चरम पर था, कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। लोग डर के मारे बिहार छोड़कर अन्य राज्यों में पलायन कर रहे थे। आज हमारी सरकार में कानून का राज है, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। पुलिस को स्पष्ट निर्देश है — अपराधियों का एनकाउंटर करो।”

“बालू माफिया का राज था लालू काल में”

सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि “लालू यादव ने बालू माफियाओं को खुली छूट दे रखी थी और आज भी राजद के कई विधायक उसी नेटवर्क का हिस्सा हैं।” उन्होंने गुरूआ से राजद विधायक विनय यादव का नाम लेते हुए कहा कि “विनय यादव जैसे लोग बालू के पैसे से विधायक बने हैं, वे जनसेवा नहीं बल्कि पैसे की राजनीति करते हैं।”

कुशवाहा समाज को एकजुट होने का आह्वान

समारोह में उपमुख्यमंत्री ने कुशवाहा समाज से भाजपा के साथ आने की अपील करते हुए कहा कि “भाजपा ही समाज के उत्थान की सच्ची पक्षधर है। हम सामाजिक न्याय को केवल नारा नहीं, व्यवहार में लाने का काम कर रहे हैं।”

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, ज़िला परिषद सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। सभा के दौरान जोरदार नारेबाज़ी और तालियों के साथ वक्ताओं के भाषणों का स्वागत किया गया।


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *