पटना के श्री सिद्धनाथ अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 6 फ्लैट चपेट में, लाखों की क्षति

पटना, 7 जुलाई 2025: राजधानी पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति श्याम मंदिर रोड पर स्थित श्री सिद्धनाथ अपार्टमेंट में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के पांच अन्य फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

दमकल कर्मियों ने बचाई जानें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले अपार्टमेंट के एक फ्लैट से धुआं निकलता देखा गया। स्थानीय लोगों ने शुरू में खुद से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग काबू से बाहर हो गई तो दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस दौरान अपार्टमेंट में फंसे लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

संकरी गली बनी चुनौती

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, अपार्टमेंट तक पहुंचने का रास्ता बेहद संकरा था, जिससे बड़ी दमकल गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। बाद में छोटी दमकल गाड़ियाँ बुलाकर आग बुझाने का कार्य किया गया।

लाखों की संपत्ति स्वाहा

अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने इस घटना के बाद सुरक्षा मानकों की पुनः समीक्षा की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *