साई पालकी सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, 16 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य पालकी यात्रा

भागलपुर | 6 जुलाई: घंटाघर स्थित साईं मंदिर प्रांगण में साई बाबा पालकी सेवा समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी साईं पालकी यात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने की।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 16 अगस्त को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य साईं पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति ने तय किया कि शोभायात्रा का मार्ग वही रहेगा जो पूर्व में निर्धारित किया गया था।

17 अगस्त को भव्य भंडारा और रुद्राभिषेक का आयोजन

पालकी यात्रा के अगले दिन, यानी 17 अगस्त को साईं मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर के व्यवस्थापक बाबा दिनेश चंद्र ने बताया कि इस वर्ष कुछ विशेष आयोजन भी किए जाएंगे, जिनमें साई बाबा का विशेष श्रृंगार और रुद्राभिषेक प्रमुख हैं।

बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों की सहभागिता

बैठक में साईं पालकी सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव, सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मंदिर व्यवस्थापक बाबा दिनेश चंद्र, यातायात प्रभारी सुधीर पांडे, अमित कुमार, मनीष, रंजन साईं, विनोद साईं, डॉ. पी. राम केडिया, गौरव सिन्हा, सोनू कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक की जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी सरदार हर्षप्रीत सिंह ने दी।


 

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी की सफलता और भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत से बढ़ा क्रिकेट का क्रेज, पटना से गांवों तक अकादमियों में लड़कियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    Share Add as a preferred…

    पाटलिपुत्र कांड के बाद रेलवे अलर्ट! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हाई सिक्योरिटी, परीक्षार्थियों के लिए चलीं 2 स्पेशल ट्रेनें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *