अजगैबीनाथ धाम को मिलेगा छह लेन सड़क का तोहफा, कांवरियों को हर सुविधा सुनिश्चित: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन

श्रावणी मेला की तैयारियों का लिया जायजा, विधायक ने अतिथि गृह निर्माण की रखी मांग

भागलपुर/सुल्तानगंज, 5 जुलाई:
श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन सुल्तानगंज स्थित विश्व प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, अंगवस्त्र और बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया।

अतिथि गृह के जीर्णोद्धार की मांग

मौके पर विधायक मंडल ने शाहकुंड प्रखंड स्थित अतिथि गृह के जीर्णोद्धार के लिए मंत्री को मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

संयुक्त समीक्षा बैठक और स्थल निरीक्षण

इसके बाद मंत्री नितिन नवीन ने विभागीय अधिकारियों के साथ श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की और कांवरिया पथ एवं अजगैबीनाथ मंदिर क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण भी किया।

कांवरियों को हर सुविधा, छह लेन सड़क का ऐलान

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा:

श्रद्धालु कांवरियों को हर आवश्यक सुविधा दी जाएगी। कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का कार्य जल्द शुरू होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अजगैबीनाथ धाम में मरीन ड्राइव की तर्ज पर छह लेन की भव्य सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क धार्मिक पर्यटन को एक नई ऊंचाई देगी।

सुल्तानगंज का नाम बदलने पर बोले मंत्री

सुल्तानगंज का नाम “अजगैबीनाथ धाम” किए जाने की मांग पर मंत्री ने कहा:

यह तो होना ही चाहिए। बाबा की नगरी पर बाबा की विशेष कृपा बनी हुई है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि श्रावणी मेला श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और स्मरणीय बने


 

ये भी पढ़े..

टेंडर घोटाले और BPSC परीक्षा पर जन सुराज का हमला, न्यायिक निगरानी में जांच की मांग; कार्रवाई में देरी पर उठाए सवाल

Share Add as a preferred…

गयाजी, राजगीर और नालंदा को मिलेगा नया पर्यटन स्वरूप, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं और बड़े निवेश की तैयारी तेज

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *