पटना में थाना से चंद कदम दूर व्यापारी की हत्या पर गरमाई सियासत, तेजस्वी बोले – हर महीने सैकड़ों व्यापारियों की हत्या, फिर भी जंगलराज नहीं?

पटना। राजधानी में एक बार फिर अपराध ने कानून-व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। पटना में शुक्रवार देर रात बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गांधी मैदान थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना को लेकर राज्य सरकार पर करारा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव का हमला:
एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा –
“थाना से चंद कदम दूर बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते हैं।”

तेजस्वी ने साफ तौर पर कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और सरकार अपनी छवि चमकाने में व्यस्त है।

राजद प्रवक्ता की तीखी प्रतिक्रिया
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा –
“बिहार को जंगलराज नहीं चाहिए। यह सरकार एक मिनट भी सत्ता में रहने लायक नहीं है। चारों ओर गोलियों की बौछार हो रही है। यही है नीतीश कुमार की सरकार – राक्षस राज चल रहा है। बिहार को अब मोदी-नीतीश सरकार नहीं चाहिए।”

सत्ता पक्ष पर बढ़ता विपक्ष का दबाव
व्यापारी की हत्या को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। राजद नेताओं का कहना है कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आम आदमी से लेकर व्यवसायी तक सुरक्षित नहीं हैं।

क्या कहती है पुलिस?
फिलहाल पटना पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन जारी है। घटना के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

जनता में आक्रोश, राजनीति में उबाल
इस घटना ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बना दिया है। विपक्ष इसे चुनावी हथियार बना रहा है, तो सरकार पर अब इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *