शेखपुरा में BSF महिला जवान से यौन शोषण और ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के घर कुर्की-जब्ती

शेखपुरा, 5 जुलाई 2025:बिहार के शेखपुरा में बीएसएफ की महिला जवान से शादी का झांसा देकर यौन शोषण और 14 लाख रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी आयुष गौतम के खिलाफ शेखपुरा पुलिस ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई करते हुए कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ था जाल:
वर्ष 2020 में आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला जवान से संपर्क साधा। खुद को अविवाहित बताकर उसने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। बीएसएफ में नियुक्ति के बाद महिला से 14 लाख रुपये भी ठगे।

4 मार्च को दर्ज हुआ था मामला:
पीड़िता ने इस वर्ष 4 मार्च को शेखपुरा सदर थाना में यौन शोषण और ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्रवाई:
थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के अहियापुर स्थित घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। घर से खिड़की, दरवाजे, चौखट समेत कई सामान जब्त किए गए। हालांकि पुलिस के मुताबिक कीमती सामान पहले ही हटा लिया गया था।

“आरोपी युवक के घर कुर्की जब्ती की गई है। खिड़की, चौखट, दरवाजा सहित कई सामान जब्त किया गया है। आरोपी अभी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।”
धर्मेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष

नालंदा का मूल निवासी है आरोपी:
शातिर आयुष गौतम नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पिता डाकघर में क्लर्क पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जिनका तीन साल पहले निधन हो चुका है।

स्थानीय लोगों ने दिया पुलिस को समर्थन:
कार्रवाई के दौरान इलाके में भीड़ उमड़ पड़ी। शुरुआत में आरोपी की बहन ने विरोध जताया, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की सख्ती के बाद स्थिति शांत हो गई। दोपहर 12 बजे से शाम तक कार्रवाई चलती रही।


 

  • Related Posts

    15 फरवरी तक करें आवेदन, तभी मिलेगी प्रोत्साहन राशि.. कन्या उत्थान और बालक-बालिका योजना में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख तय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना मेट्रो का अगला पड़ाव तैयार – आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक फरवरी के अंत में शुरू हो सकता है परिचालन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *