मुख्यमंत्री से मिले पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा- शिक्षा के क्षेत्र में मिले नई ऊर्जा

पटना, 04 जुलाई 2025।मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह, पटना स्थित टी.पी.एस. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं। वे एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में छात्रों को सदैव प्रेरित किया है।

मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान और नवाचार के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *