हर पंचायत में गठित होंगे खेल क्लब, 5 से 8 जुलाई तक होगा पदाधिकारियों का चुनाव

खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार सरकार की अहम पहल

भागलपुर, 4 जुलाई 2025।खेल संस्कृति को ग्रामीण स्तर तक सुदृढ़ करने की दिशा में बिहार सरकार ने प्रत्येक नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत में खेल क्लब के गठन का निर्णय लिया है। इस क्रम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के पोर्टल के माध्यम से सभी पंचायतों में क्लब गठन हेतु आवेदन लिए गए हैं।

अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन 5 से 8 जुलाई 2025 के बीच पंचायत स्तर पर कराया जाएगा। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों का चयन होगा जो खेलों के प्रति रुचि रखते हों, शारीरिक रूप से स्वस्थ हों और किसी न्यायालय द्वारा अपराधी घोषित न किए गए हों।

चुनाव की प्रक्रिया:

  • चुनाव प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा नामित पर्यवेक्षक पदाधिकारी के नेतृत्व में पंचायत स्तर पर संपन्न कराया जाएगा।
  • सबसे पहले अध्यक्ष, फिर सचिव और अंत में कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।
  • चुनाव स्थल, तिथि और समय पूर्व निर्धारित होंगे और पर्यवेक्षक इसकी जानकारी सभी संबंधितों को समय पर देंगे।
  • विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

खेल क्लब का संचालन:

  • जिन पंचायतों में प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम हैं, वहां क्लब कार्यालय वहीं संचालित होगा।
  • पंचायत स्तरीय खेल मैदान वाले क्षेत्रों में विद्यालय के एक कमरे में, शैक्षणिक समय के बाद कार्यालय चलेगा।
  • जहां विद्यालय या कॉलेज नहीं हैं, वहां पंचायत भवन या सामुदायिक भवन में कार्यालय संचालित किया जाएगा।

मुख्य उद्देश्य:

  • खेलों में सर्वसुलभ भागीदारी सुनिश्चित करना।
  • खेल क्लबों को संसाधन और तकनीकी सहयोग देना।
  • उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान और प्रोत्साहन
  • बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से क्लबों को पंजीकरण में सुविधा प्रदान करना।

हर पंचायत में सिर्फ एक खेल क्लब ही पंजीकृत होगा, जबकि अन्य क्लब भी इसी क्लब के अंतर्गत पंजीकरण करा सकेंगे। प्राथमिकता वाले खेल विषयों में सक्रिय क्लबों को वरीयता दी जाएगी।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग: पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या 

    Share मुजफ्फरपुर। जिले के सिवाईपट्टी…

    Continue reading
    पटना हाईकोर्ट ने नाबालिग की अवैध गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को दिया 5 लाख रुपये मुआवजे का आदेश

    Share पटना। पटना हाईकोर्ट ने…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *