भागलपुर : मानवाधिकार संगठन ने पर्यावरण सुरक्षा हेतु चलाया जागरूकता अभियान

दुकानदारों को दिलाया प्लास्टिक मुक्त सामग्री उपयोग का संकल्प

भागलपुर, 04 जुलाई 2025: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन (भारत) की भागलपुर इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के गुड़हट्ठा चौक, बाइपास कुशवाहा चौक, जिछो और औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को प्लास्टिक बैग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान दुकानदारों और आम नागरिकों को इको-फ्रेंडली थैलों के उपयोग का संकल्प दिलाया गया। संगठन की टीम ने हजारों पर्यावरण अनुकूल थैलों का निःशुल्क वितरण किया और लोगों से आग्रह किया कि वे प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें

संगठन के पदाधिकारी रहे शामिल

इस अवसर पर संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार भारती, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला सचिव राजीव कुमार यादव, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव प्रवीण कुमार, योगेश कुमार वर्मा एवं रमण जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और प्लास्टिक के वैकल्पिक उपयोग को बढ़ावा देना था। संगठन ने भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाने की प्रतिबद्धता जताई।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *