जमालपुर रेलवे कॉलोनी को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए पूर्व रेलवे की सख़्त पहल

कोलकाता / जमालपुर, 04 जुलाई 2025: पूर्व रेलवे ने जमालपुर की रामपुर रेलवे कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन की ओर से रेलवे क्वार्टरों पर हो रहे अनधिकृत कब्जों को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर कॉलोनी में कई बार सूचना एवं चेतावनी दिए जाने के बावजूद कब्जेदारों ने रेलवे ज़मीन खाली नहीं की, जिसके बाद वर्कशॉप प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस क्षेत्र में वर्ष 2024 में दो बार बेदखली अभियान भी चलाया जा चुका है।

बिजली चोरी रोकने के लिए तकनीकी उपाय

रेलवे कॉलोनी में एरियल बंच केबल्स (ABC) लगाए जा रहे हैं ताकि अवैध विद्युत उपयोग और बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जा सके। इससे अवैध कनेक्शन लेना लगभग असंभव हो जाएगा।

कुल 815 क्वार्टरों में कई पर कब्जा

रामपुर रेलवे कॉलोनी में कुल 815 क्वार्टर हैं, जिनमें से कई क्वार्टर खाली हैं। इनमें कुछ रहने योग्य नहीं हैं, जिन्हें ध्वस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, जो खाली क्वार्टर कर्मचारियों को आवंटित नहीं किए गए हैं, उनमें अवैध रूप से रह रहे लोगों को पूर्व में नोटिस दिया जा चुका है

04 जुलाई से बेदखली अभियान शुरू

पूर्व रेलवे द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 04 जुलाई 2025 से एक और बेदखली अभियान की शुरुआत की जाएगी, ताकि रेलवे कॉलोनी को पूरी तरह से अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा सके।

रेलवे प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ाई बरती जाएगी


 

  • Related Posts

    पटना की सड़कों पर 10 हजार कदमों की ‘नशामुक्ति’ हुंकार! पीवी सिंधु ने बढ़ाया जोश; गांधी मैदान से अटल पथ तक दौड़ा बिहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *