जगदीशपुर में दिनदहाड़े लूट की वारदात, पिस्तौल के बल पर 10 हजार नकद और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार

भागलपुर, 04 जुलाई: भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, स्वतंत्र झा नामक एक व्यक्ति से दो अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर ₹10,000 नगद और मोबाइल फोन लूट लिए।

घटना उस वक्त हुई जब स्वतंत्र झा अपने घर से मछली लाने निकले थे। मछली खरीदने के बाद जब वे पुरैनी के रास्ते अपने घर लौट रहे थे, तभी छोटी नदी के पास मोड़ पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका। पहले आरोपियों ने खीरीरिबांध का रास्ता पूछा, लेकिन जैसे ही स्वतंत्र झा ने जवाब दिया, एक ने पिस्तौल तान दी और दूसरे ने उन्हें धमकाते हुए नकदी और मोबाइल छीन लिया।

लूटपाट के बाद आरोपियों ने पीड़ित की बाइक की चाभी भी छीनकर फेंक दी और पुरैनी की ओर फरार हो गए। घटना के बाद स्वतंत्र झा ने जगदीशपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस हरकत में आ गई है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *