श्रावणी मेला में अब नौ दिन शेष, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे सिटी एसपी शुभांक मिश्रा

अजगैबीनाथ मंदिर, गंगा घाट और कांवरिया पथ पर युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां

भागलपुर (सुल्तानगंज), 3 जुलाई 2025:सुल्तानगंज में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मेला शुरू होने में अब सिर्फ नौ दिन शेष हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने गुरुवार को अजगैबीनाथ गंगा घाट, नमामि गंगे घाट और कच्ची कांवरिया पथ का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने मंदिर महंत और आम श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी सुरक्षा से संबंधित सुझावों को भी गंभीरता से लिया। सिटी एसपी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सभी विभाग युद्धस्तर पर मेला की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ये व्यवस्थाएं होंगी लागू:

  • गंगा घाट पर SDRF की तैनाती
  • मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी
  • बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पार्किंग स्थलों पर अस्थाई थाना
  • नौ प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक नियंत्रण
  • रैन सेंटर में महिला और पुरुष सुरक्षा बलों की तैनाती

सिटी एसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस बल, महिला सुरक्षा दल, होमगार्ड, क्विक रिस्पॉन्स टीम सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

क्या कहा सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने?

सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा –
“श्रावणी मेला जैसे बड़े आयोजन में लाखों श्रद्धालु आते हैं। हमारी कोशिश है कि किसी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है और वहाँ विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।”


 

  • Related Posts

    होली 2026: आज मनाई जा रही है रंगों की धुलंडी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दान से जुड़ी जरूरी बातें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *