श्रावणी मेला 2025: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम, बनेंगे 34 चेक पोस्ट

रेल एसपी रमन कुमार चौधरी ने पुलिस पदाधिकारियों संग की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक

श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सावन महीने में लाखों श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज पहुंचते हैं, ऐसे में रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी है।

रेल एसपी रमन कुमार चौधरी ने बुधवार को सुल्तानगंज में रेल पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि मेला के दौरान स्टेशन परिसर में 34 चेक पोस्ट बनाए जाएंगे और स्टेशन के हर हिस्से पर सघन सुरक्षा तैनात रहेगी।

ये रहेंगी प्रमुख व्यवस्थाएं:

  • रेल पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस बल के सैकड़ों जवानों की तैनाती
  • स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए लगातार माइकिंग और दिशा-निर्देश
  • रात में गश्त और कांवरियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल
  • गेरुआ वस्त्रधारी पुलिस और सादे लिवास में जवानों की तैनाती
  • सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, स्टेशन परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना
  • आम यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर, सघन तलाशी अभियान
  • चोर-उचक्कों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी के निर्देश

रेल एसपी ने बताया कि कांवरियों को स्टेशन से सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बाहर निकालने की विशेष योजना बनाई गई है। स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई दल भी तैनात रहेंगे।

समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी:

  • रेल डीएसपी मनीष कुमार
  • अंचल इंस्पेक्टर नसीम अहमद
  • रेल थाना प्रभारी उमेश प्रसाद यादव
  • एसी राजीव कुमार तिवारी
  • स्थानीय थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार
  • आरपीएफ इंस्पेक्टर व अन्य जीआरपी/आरपीएफ अधिकारी

रेल एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस उद्देश्य से हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।


 

  • Related Posts

    सासाराम रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, नेताजी एक्सप्रेस से 311 जिंदा कछुए बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर CISF की बड़ी कार्रवाई, चिली का नागरिक GPS ट्रैकर के साथ हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *