
भागलपुर। मोजाहिदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से साढ़े बारह ग्राम ब्राउन शुगर, नगद राशि और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोदीपुर के जगतपुर निवासी सोहित कुमार, गोराडीह के कौशल कुमार, और इशाकचक रेलवे कॉलोनी के सोनू के रूप में की गई है।
मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि,
“तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जब्त ब्राउन शुगर का उपयोग नशा तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।”
पुलिस का मानना है कि आरोपियों के पीछे कोई संगठित गिरोह भी सक्रिय हो सकता है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि नशा तस्करी के जड़ तक पहुंचा जा सके।


