भागलपुर के जिच्छो दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्र की शुरुआत

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ

भागलपुर, 27 जून 2025 :जिच्छो स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के साथ गुप्त नवरात्र की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित शरत चंद्र मिश्र ने कलश स्थापना की और उसके उपरांत दुर्गा सप्तशती पाठ आरंभ किया।

पंडित मिश्र ने बताया कि वर्ष भर में चार बार नवरात्र मनाए जाते हैं—चैत्र, आश्विन, आषाढ़ और माघ मास में। इनमें चैत्र और आश्विन के नवरात्र सार्वजनिक रूप से मनाए जाते हैं, जबकि आषाढ़ और माघ में पड़ने वाले नवरात्रों को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। इन दिनों में साधक मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की गुप्त साधना करते हैं।

श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना और उपासना विधिपूर्वक संपन्न की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, पारिवारिक तनाव और मानसिक स्थिति बनी मौत की वजह

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 26 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *