यात्रियों के लिए खुशखबरी: वनांचल, विक्रमशिला और हमसफर एक्सप्रेस के कोचों में होगा बदलाव

भागलपुर, 26 जून।यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के कोचों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भागलपुर से चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस में जल्द ही नए कोच जोड़े जाएंगे।

वनांचल एक्सप्रेस में एसी कोच की सुविधा

भागलपुर से रांची के लिए चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस में अब फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। यह बदलाव 26 जुलाई से भागलपुर और 27 जुलाई से रांची से प्रभावी होगा। इसको लेकर मालदा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है।

विक्रमशिला एक्सप्रेस में जनरल कोच बढ़े, स्लीपर घटे

15 अगस्त से विक्रमशिला एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएंगे। इसके बदले दो स्लीपर कोच हटाए जाएंगे। यह बदलाव भारी यात्री दबाव को देखते हुए किया गया है, ताकि आम यात्रियों को ज्यादा सीटें मिल सकें।

हमसफर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की बढ़ोतरी

दिल्ली और अजमेर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस में भी तीन स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा और सीटें मिल सकेंगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि आगामी त्योहारों और यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए यह परिवर्तन यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पंचायतों के सर्वांगीण विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी अलंकृता पांडे

    Share Add as a preferred…

    लालू-राबड़ी आज खाली करेंगे 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, नए ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *