पूर्वी चंपारण: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने की 16 वर्षीय बेटी की हत्या, मक्के के खेत से मिला था सड़ा-गला शव

तुरकौलिया (पूर्वी चंपारण)। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र से एक हॉरर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया कि प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने अपनी 16 साल की बेटी की हत्या कर दी थी।

घटना मई के प्रथम सप्ताह की बताई जा रही है। एएसपी शिवम धाकड़ ने जानकारी दी कि 20 जून को पुलवाघाट के पास मक्के के खेत में एक सड़ा-गला शव बरामद किया गया था।

फ्रॉक और वैज्ञानिक साक्ष्य से हुआ खुलासा

शव के पास से पीले रंग का एक फ्रॉक मिला था। फ्रॉक में लगे टैग, वैज्ञानिक जांच और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का दावा है कि बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज होकर पिता ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया था, ताकि किसी को भनक न लगे।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है और एक बार फिर मानवता, संवेदना और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े करती है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे अपराधों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई इस तरह का कदम न उठाए।

  • ये भी पढ़े..

    मोतिहारी में 50 करोड़ का जमीन घोटाला! गैर-मजरुआ जमीन हटाई गई रोक सूची से, 100 कट्ठे से अधिक भूमि की खरीद-बिक्री; डीएम का बड़ा एक्शन

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया में मिड-डे मील खाने के बाद 25 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, खराब चावल और कीड़े लगे सोयाबीन का आरोप; जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *