पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर गिद्धौर में श्रद्धांजलि सभा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल

पटना/जमुई, 24 जून 2025।पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत नया गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व. सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता को याद करते हुए कहा कि स्व. दिग्विजय सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ, समाजसेवी और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता थे, जिनकी बिहार ही नहीं, देश की राजनीति में भी गहरी छाप रही है।

राज्य के कई शीर्ष नेता रहे उपस्थित

श्रद्धांजलि सभा में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल समेत कई मंत्री, सांसद-विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर स्व. दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद श्रीमती पुतुल सिंह और उनकी पुत्री एवं जमुई विधायक सुश्री श्रेयषी सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित जनसमुदाय का आभार जताया।


 

Related Posts

बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

Continue reading
मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *