बिहार में चुनाव से पहले ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर तेज़, 24 बीडीओ के तबादले की अधिसूचना जारी

ग्रामीण विकास विभाग ने जारी की नई अधिसूचना, जुलाई महीने का वेतन नए प्रखंड से मिलेगा

पटना, 24 जून।बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल का दौर तेज हो गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने मंगलवार को 24 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) के तबादले की अधिसूचना जारी की है। इससे पहले 27 ग्रामीण विकास पदाधिकारियों का तबादला किया गया था।

अधिसूचना राज्यपाल के आदेश के आलोक में संयुक्त सचिव मन्जु प्रसाद द्वारा जारी की गई। इसके तहत कई अधिकारियों को नए प्रखंडों में पदस्थापित किया गया है, वहीं कुछ अधिकारी प्रतीक्षारत रखे गए हैं। जिन अधिकारियों का तत्काल स्थान निर्धारण नहीं किया गया है, उन्हें ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय में योगदान देना होगा।


नव पदस्थापित बीडीओ के लिए निर्देश:

  • सभी संबंधित अधिकारी नए प्रखंड में तत्काल योगदान एवं प्रभार ग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे।
  • योगदान एवं प्रभार का प्रतिवेदन विभागीय ईमेल [email protected] पर भेजना अनिवार्य होगा।
  • जुलाई महीने का वेतन नए पदस्थापित प्रखंड से ही भुगतान किया जाएगा।
  • सभी नव पदस्थापित बीडीओ अपना डिजिटल सिग्नेचर स्टेट एमआईएस नोडल ऑफिसर के माध्यम से रजिस्टर कराना सुनिश्चित करेंगे।

प्रमुख स्थानांतरण सूची में शामिल कुछ अधिकारी:

क्रमअधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापननव पदस्थापित प्रखंडजिला
1श्री प्रेम कुमारकतरीसराय, नालंदाकदवाकटिहार
2श्री रघुनंदन आनंदजगदीशपुर, भागलपुरगोगरीखगड़िया
3श्री रंजीत कुमार सिंहअमौर, पूर्णियाचौथमखगड़िया
4श्री पंकज कुमारवारसलीगंज, नवादाहरनौतनालंदा
5श्री सुशील कुमारमहिषी, सहरसापालीगंजपटना
6श्री संजय कुमारगुढ़नी, सिवानचिरैयापूर्वी चंपारण
7श्रीमती अर्चना कुमारीप्रतीक्षारतजगदीशपुरभागलपुर
8श्री राजीव रंजन कुमारखरीक, भागलपुरजयनगरमधुबनी
9श्री सुनील कुमाररुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ीविभूतिपुरसमस्तीपुर
10श्री धनंजय कुमारमैरवा, सिवानरुन्नीसैदपुरसीतामढ़ी
11श्री सत्येन्द्र कुमार यादवसोनवरसा, सीतामढ़ीराघोपुरसुपौल

(पूरी सूची में 24 बीडीओ शामिल हैं।)

बिहार में चुनाव से पहले ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर तेज़, 24 बीडीओ के तबादले की अधिसूचना जारी

बिहार में चुनाव से पहले ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर तेज़, 24 बीडीओ के तबादले की अधिसूचना जारी


महत्वपूर्ण बिंदु:

  • जिन अधिसूचनाओं से इस नवीन अधिसूचना का विरोधाभास होता हो, उन्हें इस अधिसूचना के आलोक में विलोपित माना जाएगा।
  • यह फेरबदल शासन की प्रशासनिक सख्ती और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 19 खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, 637 खिलाड़ियों को दी जाएगी खेल छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    बिहार में दूसरे दिन भी उग्र हुआ छात्र आंदोलन, कई जिलों में प्रदर्शन; कटिहार और दरभंगा में पुलिस-छात्रों की झड़प

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *