भागलपुर में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने बांटे सहायता उपकरण

भागलपुर, 24 जून।भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड मैदान में मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ADIP योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायता उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बी.एल. वर्मा, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, सांसद प्रतिनिधि अपर्णा कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, जदयू जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, एमएलसी डा. एन. यादव, भाजपा नेता बंटी यादव सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रिक साइकिल, श्रवण यंत्र, चलने की छड़ी सहित अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु देशभर में योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है। बीते 11 वर्षों में 18,000 से अधिक शिविरों के माध्यम से 32 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग को समान अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराकर समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर अपर्णा कुमारी ने कहा कि:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह पहल उनके लिए जीने का एक नया सहारा है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *