राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं RTI जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय सचिव बसंत कुमार महतो का भागलपुर दौरा, प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक आयोजित

भागलपुर, 24 जून।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन (भारत) के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी बसंत कुमार महतो मंगलवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर भागलपुर पहुंचे। वे बरहरवा (झारखंड) से प्रस्थान कर सिल्क नगरी भागलपुर स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां संगठन के भीतर चल रहे आंतरिक मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बताया गया कि बीते कुछ दिनों से बिहार टीम के कुछ पदाधिकारियों के बीच आपसी मतभेद और संवादहीनता की स्थिति बनी हुई थी। इन्हीं विषयों पर दूरभाष के माध्यम से समीक्षात्मक वार्ता के उपरांत प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव की अध्यक्षता में यह बैठक बुलाई गई।

बैठक में भागलपुर, बांका और खगड़िया जिले से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक के दौरान राष्ट्रीय सचिव ने संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और आपसी सहयोग को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा,

“संगठन वर्षों से समर्पण और सहयोग की भावना से कार्य करता आ रहा है। इसमें किसी प्रकार की गुटबाजी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

साथ ही उन्होंने जिन पदाधिकारियों की बैठक में अनुपस्थिति रही, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *