बबरगंज थाना क्षेत्र के अंबाबाग में इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर। शहर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित अंबाबाग मोहल्ले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां इंटरमीडिएट की छात्रा सोनी कुमारी (20 वर्ष) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।

परिजनों के मुताबिक घटना उस वक्त घटी जब सोनी की मां सब्जी बेचने बाहर गई थीं और वह घर में अकेली थी। देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर सोनी की भाभी ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर जब दरवाजा खोला गया तो सोनी पंखे से लटकी मिली। परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी बबरगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है और परिजन बेसुध हैं।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए बड़े निर्देश, PDS व्यवस्था होगी और मजबूत

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- जनता बदलाव का मन बना चुकी है, भाजपा की हार तय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *