धान के बोरे में छिपाकर झारखंड से ला रहे थे शराब, शिवनारायणपुर पुलिस ने ट्रैक्टर समेत 396 बोतल विदेशी शराब जब्त की

भागलपुर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच शराब तस्करों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में शिवनारायणपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए धान के बोरे में छिपाकर लाई जा रही 396 बोतल विदेशी शराब और 192 कैन बीयर बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार साहेबगंज (झारखंड) से एक ट्रैक्टर में धान की बोरियों के नीचे शराब छिपाकर लाए जाने की गुप्त सूचना भागलपुर पुलिस को मिली थी। इसके बाद एसएसपी भागलपुर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।

टीम ने आज सुबह करीब 9 बजे एनएच-80 पर मथुरापुर बाजार के पास ट्रैक्टर को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रॉली में धान की बोरियों के नीचे बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर की कैन बरामद की गईं।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शराबबंदी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

भागलपुर पुलिस ने तस्करी के इस नेटवर्क का खुलासा करते हुए कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए बड़े निर्देश, PDS व्यवस्था होगी और मजबूत

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- जनता बदलाव का मन बना चुकी है, भाजपा की हार तय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *