भागलपुर में मानसून की पहली बारिश से भीषण गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

भागलपुर। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को भागलपुरवासियों को मानसून की पहली बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दी। पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं से बेहाल लोग जैसे ही आसमान में काले बादल छाते देखे, मौसम के बदलने की उम्मीद जग गई।

दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। पहली बारिश की फुहारें पड़ते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के कारण सड़कों पर हल्की जलजमाव की स्थिति भी बनी, लेकिन लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

इधर, मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए यह बारिश किसी राहत भरे तोहफे से कम नहीं है। किसानों ने भी इसे खेतों के लिए शुभ संकेत बताया है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए बड़े निर्देश, PDS व्यवस्था होगी और मजबूत

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- जनता बदलाव का मन बना चुकी है, भाजपा की हार तय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *