ऑनलाइन गेमिंग-बेटिंग ऐप से साइबर फ्रॉड, नवगछिया पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा

भागलपुर, 15 जून।ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी एप के जरिए साइबर ठगी के मामले में नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने नाटकीय ढंग से उसके ठिकाने से दबोच लिया।

एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इससे पहले 20 मई 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाना पुलिस की टीम ने नया टोला स्थित रोशन सिंह (पिता- स्व. विवेक प्रसाद सिंह) के मकान पर छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से कई एंड्रॉयड मोबाइल, टैब, राउटर सेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया था।

सहरसा से मनीष कुमार गिरफ्तार

पुलिस जांच में मिले सुराग के आधार पर 14 जून को इस मामले में संलिप्त आरोपी मनीष कुमार (पिता- फुलेंद्र सिंह), पाठक टोला उतेसरा, थाना सलखुवा, जिला सहरसा को उसके डेरा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

साइबर ठगी गिरोह पर लगातार शिकंजा

पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी एप के जरिए हो रही ठगी के इस गिरोह में और भी लोगों की संलिप्तता की आशंका है। नवगछिया पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *