भागलपुर: आपसी विवाद में साले ने बहनोई को चाकू मारा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर।बाईपास थाना क्षेत्र के दोगच्छी गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान साले ने अपने बहनोई पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल की पहचान दोगच्छी गांव निवासी मो. सोनू के रूप में हुई है।

दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज, भेजा गया जेल

घायल मो. सोनू के बयान पर मो. शाकिर और मो. पागगो, दोनों दोगच्छी निवासी, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *