मायके बुलाकर पत्नी ने पति को पिलाया जहर मिला दूध, इलाज के दौरान हुई मौत – अररिया में सनसनीखेज हत्याकांड

अररिया (बिहार): बिहार के अररिया जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत में एक महिला ने अपने पति को मायके बुलाकर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे जहर मिला दूध पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय तजमुल के रूप में हुई है।

पत्नी और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

तजमुल, पश्चिमी औराही पंचायत के हनीफ टोला हिंगना के रहने वाले थे। उनकी शादी आठ साल पहले पोठिया पंचायत निवासी मंजूर की बेटी अजमेरून खातून से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले छह महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके कारण अजमेरून अपने मायके में रह रही थी।

तजमुल के भाई मोहम्मद महबूल ने बताया कि बुधवार को तजमुल अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए ससुराल गया था। वहां अजमेरून और उसके परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर जबरन जहर मिला दूध पिला दिया। तजमुल की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है।

मोहम्मद महबूल की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अजमेरून खातून समेत उसके परिवार के 12 से अधिक सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिससे यह पुष्टि हो सके कि मौत जहर के कारण हुई या नहीं।

इलाके में दहशत और आक्रोश

यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग इस घटना से सदमे में हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    ‘बेटी हुई है’ लिखवाकर नई कार से पूरे शहर में निकले पिता, किशनगंज में बेटी के जन्म का अनोखा जश्न बना मिसाल

    Share Add as a preferred…

    खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत, 3 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार; पुलिस से मांगी केस डायरी और बॉडीगार्ड के हथियारों की रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *