PM मोदी पहुंचे अहमदाबाद, विमान हादसे में घायलों से मिलकर लिया हालचाल

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह शहर पहुंचे। उन्होंने पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद प्रधानमंत्री अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली।

PM मोदी ने सभी घायलों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 200 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी शामिल थे।

सरकार ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर दी है। गुरुवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह भी घटनास्थल पहुंचे थे और हालात की समीक्षा की थी।

  • Related Posts

    सज रहा है रेशमी शहर! भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में मचेगी ‘बिहार दिवस’ की धूम; नीली रोशनी से नहाएंगे सरकारी दफ्तर, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *