मॉर्निंग वाक के दौरान युवक की हृदयगति रुकने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रोहतास (बिहार): मॉर्निंग वाक के लिए निकले एक युवक की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के खैरा कोच गांव की है। मृतक की पहचान मछवार निवासी राकेश कुमार पांडेय उर्फ अनु पांडेय के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, राकेश की तबीयत पहले से ठीक नहीं थी, बावजूद इसके वह सुबह टहलने निकला था। इसी दौरान मैदान में गिरने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार और शिवसागर थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और जांच की। पुलिस ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है और प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

राकेश फिलहाल एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिजनों में गहरा शोक है और गांव में मातम का माहौल है।

  • ये भी पढ़े..

    आरटीपीएस सेवाओं में बांका बना बिहार का नंबर वन जिला, डीएम अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में प्रशासन ने रचा नया कीर्तिमान

    Share Add as a preferred…

    LNJP अस्पताल के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा एक्शन, दो डॉक्टरों को शो-कॉज नोटिस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *