विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने दिलाई शपथ

भागलपुर, 12 जून 2025 — विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमंडलीय सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आयुक्त कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी को शपथ दिलाई कि वे बाल श्रम को रोकने और इसके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

श्री राय ने कहा कि बच्चों का स्थान स्कूल और खेल के मैदान में है, न कि काम की जगहों पर। समाज के हर व्यक्ति को बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर काम करना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद सभी कर्मियों ने बाल श्रम के विरुद्ध और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सजग व सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

गौरतलब है कि देशभर में 12 जून को बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बच्चों से श्रम कराए जाने की प्रवृत्ति को खत्म करना और उनके शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा की दिशा में कार्य करना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    BPSC 70वीं परीक्षा में दरभंगा की बेटी का कमाल: प्रिया यादव बनीं SDM, पूरे बिहार में हासिल की 10वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    सुल्तानगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पीटा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *